Lok Sabha Election Results 2024: जाने कौन होगा भारत का अगला प्रधानमंत्री !

Lok Sabha Election Results 2024 : भारतीय नागरिकों को यह ज्ञात है कि वर्तमान में देश भर में लोक सभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग ने इन चुनावों को सात विभिन्न चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है, और ये सभी चरण पूरे देश में संपन्न होंगे। इन्हीं चुनावों के आधार पर भारत के नए प्रधानमंत्री का चयन होगा। जो भी पार्टी या गठबंधन विजयी होगा, उसके नेता को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा।

Lok Sabha Election Results 2024


मैं आपको सूचित करना चाहूंगा कि चुनाव के कुछ चरण पूर्ण हो चुके हैं और कुछ अभी बाकी हैं। सभी सात चरणों का समापन 1 जून 2024 तक हो जाएगा, और चुनाव के परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। अगर आप इस चुनावी प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योंकि यहाँ पर लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।

विषय सूची


लोक सभा चुनाव की तिथियां

https://elections24.eci.gov.in/
लोकसभा के चरणों का आयोजन 19 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगा और इसके दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2024 को, चौथे चरण का चुनाव 13 मई 2024 को, पांचवें चरण का चुनाव 20 मई 2024 को, छठे चरण का चुनाव 25 मई 2024 को और अंतिम चरण क चुनाव 1 जून 2024 को होगा। सभी चरणों के समापन के बाद 4 जून 2024 को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।


लोक सभा चुनाव किन चरणों में कहाँ पर होगा


पहला चरण: इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें असम, बिहार और अन्य राज्य शामिल हैं।
दूसरा चरण: इस चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें बिहार, कर्नाटक और अन्य शामिल हैं।
तीसरा चरण: इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें बिहार, गोवा और अन्य राज्य शामिल हैं।
चौथा चरण: इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें बिहार, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्य शामिल हैं।
पांचवा चरण: इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 20 मई 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें झारखंड और अन्य राज्य शामिल हैं।
छठा चरण: इस चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर 25 मई 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें हरियाणा और अन्य राज्य शामिल हैं।
सातवा चरण: इस चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून 2024 को चुनाव होंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्य शामिल हैं।

लोक सभा चुनाव की समाप्ति 1 जून 2024 को होगी, और इसके बाद 4 जून 2024 को सभी लोक सभा सीटो के परिणाम चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *